पुलिसकर्मी ने प्रसव में महिला की मदद की

मास्को, 18 अगस्त (आईएएनएस)। रूस में उस समय एक पुलिसकर्मी ने डॉक्टर की भूमिका निभानी पड़ी जब उसे चौकी पर एक महिला की प्रसव में मदद करनी पड़ी। यह जानकारी एक पुलिस प्रवक्ता ने बुधवार को दी।

समाचार एजेंसी आरआईए नोवास्ती के मुताबिक रूस के सुदूर पूर्व के कोर्निलोव्का गांव में एक गर्भवती महिला जब अस्पताल जा रही थी तभी उसे प्रसव पीड़ा शुरू हो गई और वह समय पर अस्पताल नहीं पहुंच सकी। कार चला रहे महिला के मित्र ने एक पुलिस चौकी पर कार रोकी जहां मौजूद पुलिसकर्मी ने गर्भवती महिला की मदद की। यह पुलिसकर्मी दो बच्चों का पिता था।

प्रवक्ता ने बताया, "जब बच्ची का जन्म हुआ तो उसकी सांसें नहीं चल रही थीं। उसी समय एक अन्य पुलिसकर्मी ने बिना सीटबेल्ट बांधे चालक के एक वाहन को रोका और सौभाग्य से पता चला कि उसमें सवार व्यक्ति एक डॉक्टर था।"

डॉक्टर ने नवजात को प्राथमिक चिकित्सा दी और उसकी सांसें चलने लगीं। अब जच्चा और बच्ची एक अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ कर रही हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+