डाक विभाग ने राखी के लिए विशेष काउंटर खोले
नई दिल्ली, 18 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय डाक विभाग ने बुधवार को बताया कि रक्षा बंधन के अवसर पर दिल्ली के 34 डाक कार्यालयों में राखी भेजने वालों के लिए विशेष काउंटर खोले गए हैं।
ये काउंटर 12 से 24 अगस्त तक राखी से संबंधित पत्रों पर विशेष ध्यान देंगे।
इन डाक कार्यालयों में राखी भेजने के लिए विशेष तौर पर बनाए गए लिफाफे भी मिल रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications