मध्यप्रदेश में निजी विमान सेवा शुरू होगी
बुधवार को राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में यह निर्णय लिया गया। प्रदेश सरकार के प्रवक्ता नरोत्तम मिश्रा ने मंत्रिपरिषद के फैसलों की जानकारी देते हुए संवाददाता सम्मेलन में कहा कि विमान सेवा को शुरू करने के लिए इच्छुक कंपनियों से निविदाएं आमंत्रित की जाएंगी। विमान सेवा शुरू करने वाली कंपनियों को सरकार की ओर से रियायत दी जाएगी। इस रियायत के चलते सरकार पर 10 से 12 करोड़ रुपये का भार पड़ सकता है।
मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई बैठक में सड़क परिवहन निगम में कर्मचारियों को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने के लिए एक और अवसर देने का निर्णय लिया गया है। अब स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाले कर्मचारियों को पांच लाख के बजाय 10 लाख रुपए मिलेंगे।
इसके अलावा मंत्रिपरिषद ने विभिन्न विद्यालयों में नए संकाय शुरू करने के साथ 760 पद स्वीकृत करने का भी निर्णय लिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications