बहरापन बढ़ा रहे हैं आईपॉड और एमपी3 प्लेअर

अमेरिका में कराए गए शोध से पता चला है कि पिछले 20 वर्षो में इन साधनों का उपयोग करते हुए संगीत का लुत्फ उठाने वाले लगभग एक तिहाई किशोरों में बहरेपन की शिकायत के मामले बढ़े हैं।

समाचार पत्र 'द टेलीग्राफ' में प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2005 से 2006 के बीच पांच में से एक किशोर ने किसी न किसी प्रकार की श्रवण संबंधी शिकायत का सामना किया।

1988 और 1994 में इस विषय पर एक शोध कराया गया था। उसके बाद अब जाकर कराए गए शोध से पता चला है कि अकेले अमेरिका में 65 लाख किशोरों में बहरेपन के मामले बढ़े हैं।

वैज्ञानिक मानते हैं कि इसके लिए ऊंची आवाज वाला संगीत मुख्य रूप से जिम्मेदार है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+