अमीर बनने के लालच में बेटी की बलि चढ़ाई

यह घटना लहरपुर थाना क्षेत्र के कुसेपा गांव की है, जहां मजदूरी करने वाले श्रीकृष्ण यादव और उसकी पत्नी रामा देवी पर आरोप है कि उन्होंने अपने घर में अपनी बेटी कन्नी की बलि दे दी। घटना के बाद से यह दंपति फरार है। बच्ची का शव मंगलवार शाम घर से बरामद किया गया।

सीतापुर के पुलिस अधीक्षक ज्योति नारायण ने बुधवार को संवाददाताओं को बताया कि प्रारंभिक जांच में अंधविश्वास के कारण माता-पिता द्वारा बच्ची की हत्या करने की बात सामने आई है। फरार दंपति की तलाश जारी है।

पुलिस के मुताबिक शव हवनकुंड में पड़ा हुआ था। घटनास्थल से फूल, अगरबत्ती और पूजा का अन्य सामान बरामद किया गया है।

ग्राम प्रधान राम सरोज ने संवाददाताओं को बताया कि ग्रामीणों ने शवि कुमार नाम के एक तांत्रिक को मंगलवार को दंपति के घर जाते हुए देखा गया था। बाद में उन्होंने तांत्रिक को संदिग्ध तरीके से दंपति के साथ घर से बाहर निकलते हुए देखा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

लहरपुर थाना प्रभारी राजवीर सिंह ने बताया कि हमारे पहुंचने से पहले दंपति और तांत्रिक फरार हो चुके थे। सिंह ने कहा कि उस तांत्रिक ने पहले भी गांव के कुछ गरीब परिवारों से रातों रात धनवान बनने के लिए बच्चे की बलि देने का बहकावा दिया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+