नागालैंड में सेना का हेलीकॉप्टर गायब
एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि चार सीटों वाले चीता हेलीकॉप्टर ने नागालैंड के व्यापारिक शहर दीमापुर से मणिपुर की राजधानी इंफाल के लिए सुबह आठ बजे उड़ान भरी थी। सुबह करीब 8.20 बजे हेलीकॉप्टर से संपर्क टूट गया था।
सेना के प्रवक्ता आर. कालिया ने बताया, "हेलीकॉप्टर में तीन लोग सवार थे, उनमें से दो पायलट और एक सैन्य कर्मचारी था। हमें अभी तक ज्यादा जानकारी नहीं मिली है लेकिन हेलीकॉप्टर एक प्रशिक्षण उड़ान पर था।"
एक सैन्य अधिकारी आर. पाल्टा ने बताया, "हम इस समय केवल इतना ही कह सकते हैं कि हेलीकॉप्टर से संपर्क टूट गया था और हम तभी से आकाश में उसे खोज रहे हैं, इसके अलावा जमीन पर भी उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।"
वैसे प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि उन्होंने कोहिमा के नजदीक विस्वीमा गांव में एक पहाड़ी के नजदीक हेलीकॉप्टर का मलबा देखा है।
गांव के एक बुजुर्ग टी. अंगामी ने टेलीफोन पर बताया, "दो शव मिल गए हैं, हेलीकॉप्टर के मलबे में अब भी आग लगी हुई है।"
उन्होंने कहा, "ग्रामीणों ने अचानक आकाश से हेलीकॉप्टर गिरते देखा था, यह आग के एक बड़े गोले के नीचे गिरने जैसा था।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications