ईरान ने दी होर्मुज जल मार्ग बंद करने की धमकी
रिपोर्ट में कहा गया है कि ईरानी सशस्त्र बलों के संचालन विभाग के ब्रिगेडियर जनरल अली शदमानी ने कहा, "ईरान की सेना किसी भी तरह के हमले से निपटने के लिए तैयारी है।"
उन्होंने कहा, "देश के खिलाफ किसी भी तरह के हमले से निपटने के लिए हमारे पास तीन तरीके हैं। हमले की स्थिति में सबसे पहले होर्मुज जल मार्ग पर कब्जा कर लिया जाएगा।"
शदमानी ने कहा, "किसी ने भी देश पर हमला करने की कोशिश की तो, उसे घुटने टेकने पड़ जाएंगे।"
हमले का जवाब देने के दूसरे उपाय के बारे उन्होंने कहा, "हम अफगानिस्तान और इराक में अमेरिकी सेना के सभी अड्डों पर बेहद करीब से नजर रख रहे हैं।"
शदमानी ने बताया, "ईरान पर हमले कि स्थिति में हम इन ठिकानों पर मौजूद अमेरिकी सेना पर हमला बोल देंगे और उन्हें किसी भी तरह का कदम नहीं उठाने देंगे।"
जनरल ने हमलों से निपटने की अपनी तीसरी योजना के बारे में कहा, "इजरायल अमेरिका का पिछलग्गू है। हम वहां भी परेशानी खड़ी कर देंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications