शारदा नदी दूसरे दिन भी खतरे के निशान से ऊपर

लखीमपुर जिले की पलिया तहसील में बुधवार को शारदा नदी का जलस्तर खतरे के निशान 153.62 मीटर से 8 सेंटीमीटर ऊपर बह रहा है। इससे पहले मंगलवार को जलस्तर 18 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया था। लखीमपुर खीरी के अपर जिलाधिकारी (वित्त) तुलसीराम ने बुधवार को आईएएनएस को बताया कि जलस्तर में 10 सेंटीमीटर की गिरावट हुई है।

उन्होंने कहा कि पलिया और धौरहरा इलाकों के दो-तीन गांव के कुछ मकान कटाव के चलते क्षतिग्रस्त हो गये हैं। प्रभावित लोगों को प्रशासन की तरफ से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है।

उधर बहराइच में घाघरा का जलस्तर फिलहाल खतरे के निशान से नीचे है, लेकिन बहराइच में रेवली-आदमपुर तटबंध पर कटान जारी है।

बहराइच के जिला आपदा अधिकारी वीरेंद्र पांडे ने बुधवार को कहा कि आदमपुर-रेवली तटबंध में अटोडर के पास लगातार कटान जारी है। तटबंध को कटाव से बचाने के लिए बोल्डर (पत्थर) और बालू से भरी बोरियां डाली जा रही हैं। उन्होंने कहा कि महसी और कैसरगंज तहसीलों के तीन-चार गांव भी घाघरा के कटान से प्रभावित हुए हैं।

घाघरा, शारदा के साथ-साथ गंगा, यमुना व अन्य प्रमुख नदियों के जलस्तर में भी बुधवार को कमी दर्ज की गई। राज्य के कुछ हिस्सों में मंगलवार शाम को हल्की बारिश हुई। पिछले 24 घंटों के दौरान राजधानी लखनऊ का अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+