कंपनियों ने वाहन वापस लेने का रिकॉर्ड बनाया
जर्मनी की फेडरल व्हीकल रजिस्ट्रेशन अथॉरिटी द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक रेनॉल्ट-निसान ने तकनीकी खामियों में सुधार के लिए इस साल 53,021 वाहन वापस मंगाए।
केवल जर्मनी में 3,72,000 लोगों को सूचित किया गया कि उनकी कारों तुरंत मरम्मत की जरूरत है और इसके लिए कारों को वापस मंगाया गया। पिछले पांच सालों में जर्मनी की ही कंपनी ओपल ने कुल 4,07,000 वाहनों को वापस मंगवाया है।
पिछले पांच साल में टोयोटा ने 3,49,000 कारों, फॉक्सवेगन ने 2,40,00 और फिएट ने 2,25,000 कारों को वापस मंगवाया।
इनमें से ज्यादातर वाहनों के ब्रेक, इलेक्ट्रानिक्स, स्टियरिंग और टायर आदि हिस्सों में तकनीकी खामियां थीं।
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर टोयोटा ने ज्यादातर वाहन अमेरिका और जापान से वापस बुलाए हैं। पिछले सप्ताह इस जापानी कार निर्माता ने स्टियरिंग में तकनीकी खराबी की वजह से अपने चार लाख वाहन वापस लेने की घोषणा की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications