आगरा में गांववालों का पुलिस चौकी पर हमला

आगरा। आगरा के एत्मादपुर गांव में मंगलवार की सुबह यमुना एक्सप्रेस वे के लिए अधिग्रहीत की गई जमीन का अधिक मुआवजा दिए जाने की मांग को लेकर गांववालों ने पुलिस चौकियों पर हमला किया। उग्र ग्रामीणों की भीड़ में भारी संख्या में महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। उग्र भीड़ को तितर बितर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज करने के साथ ही रबर की गोलियां चलाईं। कई ग्रामीण घायल हुए हैं।

पढ़ें - उत्तर प्रदेश की खबरें

भीड़ के इस हमले में पुलिस क्षेत्राधिकारी महेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हुए हैं जबकि तहसीलदार प्रदीप सिंह के सिर में चोट लगी है। बाद में उनको समीप के अस्पताल में भर्ती कराया गया। भीड़ के हटने से इंकार करने के बाद पुलिस ने भी पत्थर फेंके। जिले के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। गेट्रर नोएडा और आगरा के बीच बन रहा नया एक्सप्रेस वे 156 किलोमीटर लंबा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+