नोएडा में कैटरिंग कारोबारी के बेटे का अपहरण
नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोएडा में कक्षा चार के एक छात्र का अपहरण कर लिया गया। बताया गया है अपहरण बच्चे के पिता के एक कर्मचारी ने किया। पुलिस ने सोमवार को बताया कि सेक्टर-12 स्थित मकान में 10 साल का रितिक सिंह रविवार की शाम खेल रहा था, तभी उसका अपहरण कर लिया गया।
पुलिस अधीक्षक ने बताया, "बच्चा पड़ोस के एक अन्य लड़के के साथ मकान के बाहर बने चबूतरे पर खेल रहा था। राजू यादव नामक व्यक्ति आया और बच्चे को उठा ले गया।" उन्होंने बताया, "रितिक के पिता पप्पू सिंह का कैटरिंग का कारोबार है। राजू यादव उनके साथ बतौर हेल्पर कार्य करता था, लेकिन उसने दो-तीन साल पहले नौकरी छोड़ दी थी। वह कुछ ही दिनों पहले दोबारा काम पर लौटा था।"
पुलिस अधिकारी ने बताया, "राजू ने बच्चे तथा उसके दोस्त को बाजार चलने और कोल्ड ड्रिंक या जूस पिलाने का प्रलोभन दिया। बच्चे मान गए और राजू के साथ पड़ोस के बाजार में गए।" पुलिस मामले की जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications