सबसे फैशनेबल न्यूयॉर्क, दिल्ली-मुंबई काफी पीछे
लॉस एंजिल्स। देश के अधिकांश लोग सोचते हैं कि दिल्ली-मुंबई फैशन के मामले में काफी आगे हैं, लेकिन यह सच नहीं है। दुनिया का सबसे फैशनेबल शहर न्यूयॉर्क है। इस साल विश्व फैशन नगरी-2010 का खिताब न्यूयॉर्क शहर को दिया गया है। रही बात दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरू की तो वो टॉप-20 से भी बाहर हैं।
ग्लोबल लैंग्वेज मॉनीटर द्वारा किए गए वार्षिक सर्वेक्षण के बाद यह खिताब दिया गया। फैशन के मामले में सबसे आगे न्यूयॉर्क है तो दूसरे नंबर पर हांग-कांग है। वहीं भारतीय शहरों में इस साल मुंबई 28वें स्थान पर और दिल्ली 30वें स्थान पर रहा। पिछले साल मुंबई को 16वें स्थान पर था, जबकि दिली 17वें पर।
पिछले साल शीर्ष पर रहा मिलान शहर इस साल छठे नंबर पर रहा। वहीं नंबर तीन पर लंदन, चार पर पैरिस और पांचवें स्थान पर लॉस एंजलेस रहा। सातवें स्थान पर सिडनी, आठवें पर मियामी, नवें पर बार्सीलोना और दसवें स्थान पर मेड्रिड रहा। एशियाई देशों में शंघाई बारहवें, टोकयो 14वें, सिंगापुर 15वें, दुबई 21वें, बाली 32वें और बैंगकॉक 35वें स्थान पर रहा।












Click it and Unblock the Notifications