मध्य प्रदेश में मंगलवार से हड़ताल पर जूनियर डॉक्टर

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पुलिस वाहन से कुचलकर मारे गए 2 मेडिकल छात्रों के परिजनों को 25-25 लाख रुपये का मुआवजा देने सहित 20 सूत्रीय मांगों को लेकर सभी 5 मेडिकल महाविद्यालयों के जूनियर डॉक्टर मंगलवार से हड़ताल पर चले गए हैं। हड़ताल के कारण स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह चौपट हो गई हैं।

पढ़ें - मध्य प्रदेश की खबरें

राज्य में भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर व रीवा में लगभग 1400 जूनियर डॉक्टर और लगभग 2000 मेडिकल छात्र हैं। मेडिकल महाविद्यालयों से संबद्ध अस्पतालों में सेवाएं पूरी तरह जूनियर डॉक्टरों पर ही निर्भर हैं। इनके हड़ताल पर जाने से सभी अस्पतालों की स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह लड़खड़ा गई हैं और मरीज परेशान हैं। गौरतलब है कि शनिवार को भोपाल में पुलिस वाहन से कुचलकर सात लोगों की मौत हुई थी जिसमें ये छात्र भी थे। उसी दिन से मेडिकल छात्र मृतकों के परिजनों को अतिरिक्त मुआवजा दिए जाने की मांग कर रहे थे।

इनकी मांग है कि मृतक साथियों के परिजनों को 25-25 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए, हादसे की न्यायिक जांच हो, चिकित्सा छात्रों का कम से कम पांच लाख रुपये का बीमा कराया जाए, छात्रावास व अस्पतालों में सुरक्षा के इंतजाम किए जाएं, हमीदिया व सुल्तानिया चिकित्सालय के द्वार पर चेकपोस्ट बने। जूनियर डॉक्टर संघ के अध्यक्ष विक्रम भूरिया का कहना है कि उन्होंने अपनी मांगों को लेकर सरकार से संपर्क किया था मगर सफलता न मिलने पर उन्हें हड़ताल पर जाने का निर्णय लेना पड़ा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+