मराठी राग में अमर ने मिलाया राज के सुर में सुर
जय मराठा और जय मराठी का राग अलापने वाले राज ठाकरे के सुर में सुर अब सपा से निष्कासित अमर सिंह ने मिलाया है। कभी सपा के पूर्व महासचिव रहे अमर सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि मराठी भाषा को बढ़ावा देने में कुछ भी गलत नहीं है। मुंबई से सटे ठाणे के उपनगर विरार में संवाददाताओं से बातचीत के दौरान अमर सिंह ने कहा कि "महाराष्ट्र एक महान राज्य है।
जहां तक मैं समझता हूं मराठी भाषा को बढ़ावा देने में कुछ भी गलत नहीं है।" हालांकि, अमर सिंह ने स्पष्ट किया कि "मराठी भाषा को बढ़ावा देने के लिए हिंदी और भोजपुरी जैसी दूसरी भाषाओं को दबाना सही नहीं है।" उन्होंने कहा कि दूसरी भारतीय भाषाओं की कीमत पर मराठी भाषा को बढ़ावा नहीं दिया जाना चाहिए।
गौरतलब है कि अमर सिंह का यह बयान राज ठाकरे की मल्टीप्लेक्स मालिकों को दी गई धमकी के बाद आया है। राज ठाकरे ने मुंबई के मल्टीप्लेक्स मालिकों को धमकी दी है कि उन्हें मराठी फिल्में दिखानी होंगी।













Click it and Unblock the Notifications