बेंगलुरू धमाकों का आरोपी मदनी गिरफ्तार

अनवारसरी (केरल)। बेंगलुरू बम विस्फोटों का आरोपी मदनी को आखिरकार पुलिस ने हथकड़ियां पहना ही दीं। पिछले चार दिनों से चल रहे गिरफ्तारी के ड्रामे का अंत मदनी की गिरफ्तारी के साथ हुआ। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के अध्यक्ष अब्दुल नजीर मदनी पर विस्फोट कराने जैसे गंभीर आरोप हैं। केरल के अनवारसरी में मदनी अपने आवास से निकलकर अदालत के समक्ष समर्पण करने जा रहा था तभी कर्नाटक और केरल पुलिस के एक संयुक्त दल ने उसे हिरासत में ले लिया।

कोल्लम की पुलिस अधीक्षक हरसिता अतालूरी ने बताया कि अदालत की ओर से जारी वारंट के अनुसार कर्नाटक पुलिस के अधिकारी ओमाकरैय्या ने मदनी की गिरफ्तारी की। बेंगलुरू की एक अदालत ने 15 जून को मदनी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। इसके बाद चार बार वारंट की समयसीमा बढ़ाई गई थी। कर्नाटक पुलिस को मंगलवार तक मदनी को अदालत के सामने प्रस्तुत करना था।

मदनी बेंगलुरू विस्फोटों का 31वां आरोपी है। उसने अपने ऊपर लगे आरोपों से इंकार किया है। कनार्टक की राजधानी बेंगलुरू में हुए इन विस्फोटों में वर्ष 2008 में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और 15 लोग घायल हो गए थे। पिछले कुछ दिनों से कर्नाटक पुलिस मदनी को गिरफ्तार करने के लिए केरल आयी हुई थी। लेकिन शहर में फैले तनाव के चलते मदनी की गिरफ्तारी अब तक संभव नहीं हो पायी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+