बारूद से भरे लापता ट्रकों की तलाश जारी
मालूम हो कि धौलपुर स्थित एक्सप्लोसिव फैक्टरी से अप्रैल से जून माह के दौरान सागर के सडेरी में स्थित गणेश विस्फोटक के नाम पर कुल 61 ट्रक विस्फोटक भेजा गया था मगर यह विस्फोटक सागर नहीं पहुंचा है। जिस लाइसेंसधारी के नाम पर विस्फोटक धौलपुर से जारी किया गया है उसका लायसेंस 31 मार्च को ही खत्म हो चुका है।
बारूद से भरे ट्रकों के लापता होने का खुलासा होने के बाद सागर का प्रशासन हरकत में आया और उसने धौलपुर की एक्सप्लोसिव फैक्ट्री को खत लिखा। पुलिस द्वारा की गई जांच में उन चार ट्रको को खोज लिया गया, जिन ट्रकों में विस्फोटक लाया जाना बताया गया है। यह चार ट्रक राजगढ़ जिले के ब्यावरा में मिले हैं। यह सभी ट्रक खाली हैं।
सागर के पुलिस महानिरीक्षक अन्वेश मंगलम ने सोमवार को आईएएनएस को बताया है कि चार ट्रक खाली मिलने के बाद अभी तक कोई दूसरी सफलता हाथ नहीं लग पाई है। पुलिस का दल जांच के लिए धौलपुर गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications