मोबाइल की बैटरी फटने से युवक की मौत
पुलिस के अनुसार शहर के नजदीक बांदा धरमपुरा गांव का निवासी गोपाल गूर्जर (25) सोमवार को मवेशियों को लेकर जंगल में गया था। जंगल से वापस न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। बाद में उसका शव जंगल में बरामद किया गया।
परिजनों का कहना है कि सोमवार दोपहर तक गोपाल परिजनों के संपर्क में था लेकिन बाद में उसका संपर्क टूट गया।
पुलिस के मुताबिक गोपाल के शव के पास से ही उसके कान से सटा मोबाइल फोन बरामद किया गया जो क्षतिग्रस्त हो चुका था। गोपाल के कान और आस-पास का हिस्सा बुरी तरह से जख्मी हो चुका था। पुलिस और फोरेंसिक विशेषज्ञ मामले की जांच करने में जुटे हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications