गुजरात दंगा : आरोपी की जमानत रद्द करने की याचिका स्वीकृत

बजरंगी पूरे आठ सालों से जमानत पर जेल से बाहर है।

सर्वोच्च न्यायालय द्वारा नियुक्त विशेष जांच दल (एसआईटी) द्वारा की गई एक जांच के बाद राज्य सरकार ने यह याचिका दायर की थी।

एक समाचार पत्रिका द्वारा किए गए स्टिंग ऑपरेशन में बजरंगी को कैमरे के सामने नरोदा पाटिया नरसंहार की जिम्मेदारी लेते हुए दिखाया गया था। नरोदा पाटिया अहमदाबाद का एक उपनगर है। फरवरी 2002 में नरोदा पाटिया में हुए नरसंहार में 95 लोग मारे गए थे।

मामले की सुनवाई कर रही एक विशेष अदालत ने पत्रकार आशीष खेतान की गवाही और उनसे टेप हासिल कर लिया है। खेतान ने ही 2008 में दंगे में शामिल कई लोगों पर स्टिंग ऑपरेशन किया था।

मामले की अगली सुनवाई के लिए 27 अगस्त की तारीख तय की गई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+