सड़क हादसे में 5 श्रमिकों की मौत, 8 घायल
घटना जिले के खतौली थाना क्षेत्र के भैंसी गांव की है, जहां राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार तड़के श्रमिकों से भरे टैंपो को मेरठ डिपो की एक रोडवेज बस ने पीछे से टक्कर मार दी।
खतौली थाना प्रभारी सतपाल सिंह ने मंगलवार को आईएएनएस को बताया कि घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है, जहां तीन की हालत नाजुक बनी हुई है।
सिंह ने कहा कि मृतक मंसूरपुर चीनी मिल के श्रमिक थे। वे मजदूरी करके अपने गांव रतनपुर वापस जा रहे थे।
उन्होंने कहा कि घटना के बाद रोडवेज बस के चालक नीरज शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications