उचित कीमतों पर मिलेगा सोलर कुकर : अब्दुल्ला
राज्यसभा में एक लिखित प्रश्न के उत्तर में अब्दुल्ला ने बताया कि जवाहरलाल नेहरू डिग्री राष्ट्रीय सौर मिशन (जेएनएनएसएम) के अंतर्गत सरकार द्वारा देश की जनता को कम कीमतों पर सौर कुकर और अन्य सौर उपकरण उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाई जा रही है।
उन्होंने बताया कि मंत्रालय के दूरस्थ ग्राम विद्युतीकरण कार्यक्रम के अंतर्गत दूरस्थ गांवों में उपयोगकर्ताओं को विभिन्न रोशनी प्रणालियों और अन्य लघु विद्युत अनुप्रयोगों के लिए पूर्व निर्दिष्ट अधिकतम राशि के अध्यधीन परियोजना लागत के 90 प्रतिशत तक की केंद्रीय वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाती है।
उन्होंने बताया कि मंत्रालय के सौर प्रकाश वोल्टीय कार्यक्रम, सौर तापीय कार्यक्रम और दूरस्थ ग्राम विद्युतीकरण कार्यक्रम के अंतर्गत पिछले तीन वर्षो के दौरान राज्यों एवं संघ शासित क्षेत्रों और अन्य कार्यान्वयन एजेंसियों को सरकार द्वारा 554.48 करोड़ रुपये दिए गए हैं। वर्तमान वर्ष के लिए तीन कार्यक्रमों के अंतर्गत 329़.0 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications