नोएडा में स्कूली छात्र का अपहरण
पुलिस ने सोमवार को बताया कि सेक्टर-12 स्थित मकान में 10 वर्षीय रितिक सिंह रविवार की शाम खेल रहा था, तभी उसके पिता का एक कर्मचारी आया और उसे उठाकर भाग गया।
पुलिस अधीक्षक (शहर) एच.एन. सिंह ने बताया, "बच्चा पड़ोस के एक अन्य लड़के के साथ मकान के बाहर बने चबूतरे पर खेल रहा था। राजू यादव नामक व्यक्ति आया और बच्चे को उठा ले गया।"
उन्होंने बताया, "रितिक के पिता पप्पू सिंह का कैटरिंग का कारोबार है। राजू यादव उनके साथ बतौर हेल्पर कार्य करता था, लेकिन उसने दो-तीन साल पहले नौकरी छोड़ दी थी। वह कुछ ही दिनों पहले दोबारा काम पर लौटा था।"
पुलिस अधिकारी ने बताया, "राजू ने बच्चे तथा उसके दोस्त को बाजार चलने और कोल्ड ड्रिंक या जूस पिलाने का प्रलोभन दिया। बच्चे मान गए और राजू के साथ पड़ोस के बाजार में गए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications
