देश में 1350 आईपीएस अधिकारियों की कमी

नई दिल्ली, 17 अगस्त (आईएएनएस)। लोकसभा में मंगलवार को बताया गया कि देश में 1,350 भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारियों की कमी है।

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय माकन ने लोकसभा में एक लिखित जवाब में कहा कि कमी को दूर करने के लिए प्रति वर्ष आईपीएस अधिकारियों की भर्ती 150 तक बढ़ा दी गई है।

माकन ने कहा कि सरकार पुलिस के उन उपाधीक्षकों और सहायक कमांडमेंट्स को तथा सेना के कैप्टन व मेजर को सात-सात वर्षो के लिए अधिकारी के रूप में नियुक्ति हेतु एक सीमित प्रतिस्पर्धात्मक परीक्षा आयोजित करने पर विचार कर रही है, जिन्होंने पांच वर्षो का अनुभव हासिल कर लिया है।

माकन ने कहा कि वर्ष के प्रारंभ में 630 अधिकारियों की कमी थी। लेकिन कैडर समीक्षा के कारण इसमें और बढ़ोतरी हो गई।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+