किसानों को 570 रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर से मिलेगा मुआवजा

वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और मुख्यमंत्री मायावती के विशेष दूत के तौर पर अलीगढ़ भेजे गए शशांक शेखर सिंह ने अपर्याप्त मुआवजे के विरोध में प्रदर्शन कर रहे किसानों पर पुलिस गोलीबारी के बाद बातचीत के माध्यम से मसले को सुलझाया।

सिंह ने रात 1.30 बजे अधिग्रहीत कृषि भूमि पर अधिक मुआवजे की किसानों के प्रतिनिधियों की मांग पर एक समझौता किया।

उन्होंने पिछले दो दिनों से हिरासत में रखे गए किसान नेता राम बाबू कथीरिया को तत्काल रिहा करने का आदेश दिया।

कथीरिया ने चर्चा में हिस्सा लिया और प्रति वर्गमीटर मुआवजे की रकम में 120 रुपये की वृद्धि पर सहमति जताई। इससे पहले किसानों ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा में मिले 850 रुपये प्रति वर्गमीटर की दर से मुआवजा दिए जाने की मांग की थी।

पहले प्रस्तावित 449 रुपये प्रति वर्गमीटर के मुआवजे के स्थान पर अब 570 रुपये प्रति वर्गमीटर का मुआवजा दिया जाएगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+