श्रीलंकाई टीम पर हमले की रिपोर्ट आईसीसी को भेजी गई
हमले के संदर्भ में लाहौर उच्च न्यायालय के न्यायाधीश सब्बार रजा रिजवी की अगुवाई में जांच के बाद 600 पृष्ठों की यह रिपोर्ट तैयार की गई। इसे पंजाब की प्रांतीय सरकार की मंजूरी मिलने के बाद आईसीसी को स्थानांतरित किया गया है। वैसे इस रिपोर्ट को लगभग सात महीने पहले ही सौंप दिया जाना चाहिए था।
स्थानीय समाचार पत्र 'डॉन' के साथ बातचीत में पीसीबी के प्रमुख एजाज बट्ट ने सोमवार को कहा, "पंजाब सरकार से मंजूरी मिलने के बाद पीसीबी ने लाहौर में श्रीलंकाई टीम पर हुए हमले की जांच रिपोर्ट आईसीसी को एक महीने पहले भेजी है।"
गौरतलब है कि तीन मार्च, 2009 को लाहौर में श्रीलंकाई टीम पर उस समय हमला हुआ था जब खिलाड़ी एक बस में सवार होकर गद्दाफी स्टेडियम की ओर जा रहे थे। इस दौरान श्रीलंकाई के कुछ खिलाड़ी घायल भी हो गए थे। इस घटना के बाद से पाकिस्तान में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच का आयोजन नहीं हो पाया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications