तीन दिन से उल्टा फहरा रहा है तिरंगा (फोटो सहित)
मुजफ्फरनगर के जानसठ रोड पर बहादुरपुर गांव के समीप शालीमार पेपर मिल पर मिल प्रबंधन ने 15 अगस्त को राष्ट्रध्वज फहराया। लेकिन इन लोगों ने आजादी के दिन राष्ट्रध्वज का जो अपमान किया है वह पिछले तीन दिनों से अब तक जारी है।
ध्वजारोहण समारोह में राष्ट्रध्वज को उल्टा करके फहराया गया, जिसमें ध्वज की हरी रंग पट्टिका सबसे ऊपर व केसरिया रंग पट्टिका सबसे नीचे है। ध्वजारोहण के बाद भी यह गलती ठीक नहीं की गई।
मुजफ्फरनगर के शालीमार पेपर मिल के कार्यालय पर यह उल्टा राष्ट्रध्वज आज भी लहरा रहा है।
जिला प्रशासन को इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। समाजसेवी मास्टर विजय सिंह, मनेश गुप्ता आदि ने जिला प्रशासन से मांग की है कि राष्ट्रध्वज का अपमान करने वाले लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया जाए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications