चिकित्सकों को राज्य चिकित्सा परिषद से पंजीकृत होना चाहिए
नई दिल्ली, 17 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय चिकित्सा परिषद (एमसीआई) ने पेशेवर चिकित्सकों पर लगाम कसने के लिए मंगलवार को कहा कि सभी चिकित्सकों को उन राज्यों की परिषद में पंजीकृत होना चाहिए, जहां वे अपनी प्रैक्टिस कर रहे हों।
एमसीआई के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के प्रमुख एस.के.सरीन ने कहा, "सभी चिकित्सा स्नातकों और परास्नातकों को उन राज्यों के चिकित्सा परिषदों में हर हाल में पंजीकृत होना चाहिए, जहां वे प्रैक्टिस कर रहे हों। यदि किसी राज्य में कोई चिकित्सा परिषद नहीं है, तो उस सूरत में उन्हें भारतीय चिकित्सा परिषद में पंजीकरण कराना चाहिए।"
सरीन ने कहा कि पिछले सप्ताह राज्य चिकित्सा परिषदों और एमसीआई की एक बैठक में इस मुद्दे पर सर्वसम्मति से फैसला लिया गया।
उन्होंने कहा, "देश में 24 राज्य चिकित्सा परिषदें सक्रिय हैं। यद्यपि वे एमसीआई के अधीन नहीं है, फिर भी हम हर किसी के साथ राय-मशविरा करते हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications