सम्मान के नाम पर हत्या रोकने के लिए राज्यों को निर्देश
नई दिल्ली, 17 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को एक विस्तृत निर्देश जारी कर सम्मान के नाम पर की जा रही हत्याओं पर लगाम लगाने के लिए कहा है।
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री मुल्लापल्ली रामचंद्रन ने मंगलवार को लोकसभा में कहा कि मंत्रालय ने सभी राज्यों को सुझाव दिया है कि उन्हें महिलाओं के खिलाफ हिंसा और सम्मान के नाम पर हत्या की समस्या से निपटने में लगे संबंधित तंत्र के प्रभाव की समीक्षा करनी चाहिए।
रामचंद्रन ने कहा कि सरकार सम्मान के नाम पर हत्या जैसे अपराध तथा अन्य तरह की हिंसा को लेकर अति चिंतित है।
रामचंद्रन ने सदस्यों को यह भी सूचित किया कि सम्मान के नाम पर जारी हत्या के मुद्दे पर हाल में संपन्न हुए मुख्यमंत्रियों के सम्मेलन में चर्चा नहीं हुई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications