पटना में तिहरे हत्याकांड के मामले में 2 गिरफ्तार
पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बी़ एस़ मीणा ने मंगलवार को बताया कि इस मामले में उपेन्द्र कुमार तथा उमेश कुमार को गिरफ्तार किया गया। दोनों लोग व्यवसायी के ही कर्मचारी हैं जो घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए थे।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार लोगों के पास से हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार और चोरी के कुछ सामान भी बरामद किए गए हैं।
उल्लेखनीय है कि नाला रोड स्थित फर्नीचर व्यवसायी संजीव गुप्ता की पत्नी आरती तथा उनके दो बच्चों कृष (5 वर्ष) और आयुषी (3 वर्ष) की गला रेत कर हत्या कर दी गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications