अफगानिस्तान में निजी सुरक्षा कंपनियों पर लगेगा प्रतिबंध
काबुल, 17 अगस्त (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करजई ने अगले साल से सभी घरेलू और विदेशी निजी सुरक्षा कंपनियों पर पाबंदी लगाने की योजना बनाई है।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार राष्ट्रपति के मुख्य प्रवक्ता वहीद उमर ने सोमवार को संवाददाताओं को बताया, "अफगानिस्तान की सरकार ने फैसला किया है कि अब यहां से निजी सुरक्षा कंपनियों को जाना चाहिए। इस फैसले पर अगले चार महीनों में अमल कर लिया जाएगा।"
वैसे अफगानिस्तान में अमेरिकी सरकार ने अपने राजनयिकों की सुरक्षा की जिम्मेदारी निजी कंपनियों को दे रखी है। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता ने पी.जे. क्राउले ने कहा कि राष्ट्रपति करजई के फैसले की समीक्षा की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications