ब्रिटेन में हवाईअड्डों पर हड़ताल स्थगित
लंदन, 17 अगस्त (आईएएनएस)। ब्रिटेन में हवाई अड्डों की परिचालन करने वाली संस्था बीएए और यूनियन 'युनाइट' के बीच देर सोमवार समझौता होने के बाद कर्मचारियों की प्रस्तवित हड़ताल स्थगित कर दी गई। हड़ताल की वजह से हवाई यातायात प्रभावित होने की आशंका पैदा हो गई थी।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक बीएए और यूनियन के कर्मचारी मंगलवार को इस समझौते की घोषणा करेंगे। यदि हड़ताल शुरू होती तो लंदन के दो प्रमुख हवाई अड्डों हीथ्रो एवं स्टेंस्टीड भी इससे काफी प्रभावित होता। इसके अलावा साउथेंपटन, एडिनबर्ग, ग्लासगो और एबरडीन हवाईअड्डों पर हड़ताल का असर देखने को मिलता।
पिछले सप्ताह कर्मचारियों के यूनियन यूनाइट ने कहा कि ब्रिटेन में छह हवाईअड्डों के 3,000 कर्मचारियों में से लगभग 75 फीसदी कर्मचारियों ने इसमें हिस्सा लिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications