मप्र में स्वाइन फ्लू से 3 मौतें (लीड-1)
मौसम में आए बदलाव के साथ प्रदेश में बीमारियों ने पैस पसारना शुरू कर दिए हैं। खांसी सर्दी के साथ बुखार के मरीजों की संख्या में भी इजाफा हुआ है।
इंदौर में सात लोगों के नमूनों की जांच में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है जिसमें एक की मौत हो गई है। वहीं जबलपुर में आठ मरीजों के नमूने पाजिटिव पाए गए हैं। यहां दो मरीजों ने दम तोड़ दिया है।
इतना ही नहीं चिकित्सा महाविद्यालय में सेवाएं दे रहे चार चिकित्सकों के भी जांच के नमूने पाजिटिव पाए गए हैं। इनमें तीन जूनियर डॉक्टर और एक कंसल्टेंट शामिल हैं। इन सभी को जबलपुर मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।
आधिकारिक रूप से प्राप्त जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार द्वारा मध्य प्रदेश को स्वाइन फ्लू से संबंधित वैक्सीन के 23 हजार डोज मिले हैं जिन्हें जिला अस्पतालों व मेडिकल अस्पतालों को भेजा गया है।
विभाग के सचिव आर. एस. मोहंती ने स्वाइन फ्लू से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने तमाम अधिकारियों को स्वास्थ्य सेवाएं दुरूस्त रखने के निर्देश दिए हैं। वहीं स्वाइन फ्लू की अधिकृत जानकारी देने के लिए दो अधिकारियों की भी तैनाती की गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications