पाकिस्तान में 35 लाख बच्चों को बीमारी का खतरा

संयुक्त राष्ट्र, 17 अगस्त (आईएएनएस)। पाकिस्तान के बाढ़ग्रस्त इलाकों लगभग 35 लाख बच्चों के हैजा और पेचिश से संक्रमित होने का खतरा पैदा हो गया है। संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) ने यह चेतावनी जारी की है।

यूनिसेफ द्वारा सोमवार को एक बयान जारी कर कहा गया कि वर्तमान में बाढ़ से प्रभावित इलाकों में हैजा और पेचिश जैसी बीमारियां पैदा हो रही हैं। इसके अलावा हेपेटाइटिस ए और ई के साथ ही टाइफाइड जैसी बीमारियों से गंभीर खतरा पैदा हो रहा है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक बयान में कहा गया है कि बाढ़ की वजह से जगह-जगह पानी इक्कठा होने से मच्छर फैल रहे हैं और डेंगू तथा मलेरिया जैसी बीमारियों के पैदा होने का खतरा भी बढ़ गया है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ)के मुताबिक इन बीमारियों को फैलने से रोकने के लिए पाकिस्तान सरकार से बात कर योजना बना रही है।

डब्ल्यूएचओ की परियोजना के मुताबिक जलजनित बीमारियों से 15 लाख लोग प्रभावित हुए हैं जिसमें 140,000 हैजा, 150,000 खसरा, 350,000 तीव्र श्वसन संक्रमण और 100,000 मलेरिया के मामले सामने आ चुके हैं।

गौरतलब है कि पाकिस्तान के खबर-पख्तूनख्वा में जलजनित बीमारियों के कारण 15 लोगों की मौत हो चुकी है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+