केयर्न प्रमुख ने देवड़ा से मुलाकात की

पेट्रोलियम मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक केयर्न के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बिल गेमेल और कंपनी की भारतीय शाखा के प्रमुख राहुल धीर ने इस सौदे के संबंध में देवड़ा को प्रमुख जानकारियां दीं। इस बैठक के दौरान पेट्रोलियम सचिव एस. सुंदरेशन भी मौजूद रहे।

मंत्रालय के मुताबिक इस सौदे पर सरकार की मंजूरी मिलना अभी बाकी है। कंपनी द्वारा सरकारी क्षेत्र की कंपनियों के साथ किए गए उत्पादन साझेदारी समझौते को लेकर सरकार ने चिंताएं व्यक्त कीं हैं।

केयर्न इंडिया के नेतृत्व वाले समूह को दिए गए राजस्थान के तेल ब्लॉक के संबंध में सरकारी क्षेत्र की कंपनी तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) के बयान का हवाला देते हुए पेट्रोलियम सचिव ने कहा, "हम कोई निर्णय लेने से पहले इन चिंताओं पर गौर करेंगे।"

उन्होंने कहा, "सरकार, केयर्न और ओएनजीसी के बीच सरकार की उत्खनन नीति के अनुरूप उत्पादन साझेदारी समझौता हुआ है। मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि राजस्थान से बाहर भी केयर्न के साथ देश के अन्य हिस्सों में केयर्न की भूमिका है।"

लंदन स्थित उद्योगपति अनिल अग्रवाल के नेतृत्व वाले वेदांता समूह ने सोमवार को घोषणा की थी कि वह केयर्न इंडिया की 51 से 60 प्रतिशत हिस्सेदारी 8.5-9.6 अरब डॉलर में खरीदेगी।

वेदांता समूह लौह अयस्क, बाक्साइड और कॉपर जैसे खनिजों के खनन क्षेत्र के अलावा तेल एवं गैस उत्खनन जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में कार्यरत है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+