कोलंबिया में विमान हादसा, एक मरा, 120 घायल
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार विमान बोइंग 737-700 उतरते समय रनवे पर हादसे का शिकार हुआ। विमान के दो टुकड़े हो गए।
इस विमान हादसे की वजह का पता अभी नहीं चल पाया है। कोलंबिया के परिवहन मंत्री जर्मन काडरेना ने कहा कि हादसे के लिए खराब मौसम जिम्मेदार है। बोइंग ने कहा है कि वह तकनीकी सहायता के लिए अपना एक दल भेजेगा।
इस विमान ने बोगोटा से उड़ान भरी थी। विमान में कुल 127 लोग सवार थे। घायलों में एक बच्चे की हालत गंभीर है।
इंडो-एशियन न्यूजल सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications