भोपाल में पकड़ा गया 30 क्विंटल मावा
खाद्य अधिकारी देवेंद्र वर्मा ने बताया कि एक ट्रक में ग्वालियर से मावा लाए जाने की सूचना मिली थी। इसी आधार पर शाहजहांबाद थाने की पुलिस की मदद से ट्रक की तलाशी ली गई, तो उसमें लगभग 30 क्विंटल मावा मिला। मावा के मिलावटी होने का संदेह हुआ तो उसे जब्त कर लिया गया। नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया है।
वर्मा के अनुसार त्योहारों के समय भोपाल में बड़ी मात्रा में मिलावटी मावा आता है, रक्षाबंधन करीब है इसीलिए मिलावटी मावा के खिलाफ अभियान चलाया गया है। मावा के मालिक रिंकू भदौरिया का कहना है कि मावा मिलावटी नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications