नकली नोटों के 3 तस्कर गिरफ्तार
गिरफ्तार तस्करों की पहचान दिलशाद, नदीम और सुरेश (21 से 25 वर्ष) निवासी एटा, के रूप में की गई है। जिन्हें पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार देर रात कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के पमास इलाके में मुठभेड़ के बाद धर दबोचा।
कोतवाली देहात थाना प्रभारी राकेश अवस्थी ने मंगलवार को संवाददाताओं को बताया कि तीनों उत्तर प्रदेश के विभिन्न इलाकों के अलावा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में मौजूद अपने ग्राहकों को जाली नोटों की आपूर्ति करते थे, ये पिछले कई वर्षों से इस काम में लिप्त थे। शुरूआती पूछताछ में पता चला है कि इनका सम्बंध नेपाल स्थित गिरोह से है। इनके कब्जे से दो पिस्टल और एक तमंचा बरामद किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications