पीडीपी अध्यक्ष मदनी गिरफ्तार, बेंगलूरू ले जाया जाएगा (लीड-1)

केरल के अनवारसरी में मदनी अपने आवास से निकलकर अदालत के समक्ष समर्पण करने जा रहा था, तभी कर्नाटक और केरल पुलिस के एक संयुक्त दल ने उसे हिरासत में ले लिया। शाम को उसे बेंगलुरू ले जाया जाएगा।

इसके पहले मदनी ने अपने आवास पर एक संवाददाता सम्मेलन में घोषणा की थी कि दोपहर की नमाज अदा करने के बाद वह अदालत में आत्मसमर्पण करेंगे।

15 मिनट तक चले नमाज के बाद वहां भावुक वातावरण पैदा हो गया। वहां चलने वाले अनाथ आश्रम के बच्चों ने मदनी को चूमा और अश्रु भरी बिदाई दी।

मस्जिद से व्हील चेयर में बाहर आए मदनी को उठा कर वाहन में बिठाया गया। उनके साथ उनकी पत्नी, दो बेटे और पार्टी के कुछ पदाधिकारी भी थे।

मदनी का वाहन जैसे आगे बढ़ने को हुआ, कोल्लम की पुलिस अधीक्षक हर्षिता अटलूरी के नेतृत्व में केरल पुलिस के अधिकारियों के एक बड़े दस्ते ने वाहन को घेर लिया। उसके बाद कर्नाटक पुलिस के अधिकारी ओमकारैया ने वाहन में प्रवेश किया और मदनी से कहा कि उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके पास बेंगलुरू की एक अदालत का एक वारंट है।

पुलिस ने मदनी की पत्नी और बेटों को छोड़ बाकी सभी को वाहन से उतरने के लिए कहा।

पुलिस के एक ड्राइवर ने वाहन को अपने कब्जे में ले लिया, जबकि कुछ अन्य पुलिस अधिकारियों के अलावा एक महिला पुलिस अधिकारी भी वाहन में बैठ गई।

मदनी को वहां से हवाई अड्डे ले जाया गया, जहां से उन्हें शाम को बेंगलुरू ले जाए जाने की संभावना है। पुलिस ने हवाई अड्डे पर अतिरिक्त सुरक्षा की मांग की है और उसके लिए एक अलग लाउंज तैयार किया गया है।

सूत्रों ने कहा कि शाम 7.30 बजे किंगफिशर की एक उड़ान के जरिए उन्हें बेंगलुरू ले जाए जाने की संभावना है।

कर्नाटक के गृह मंत्री वी.एस.आचार्य ने केरल सरकार द्वारा उनके पुलिस अधिकारियों को वारंट के क्रियान्वयन में मदद में देरी करने को लेकर सोमवार को नाराजगी जाहिर की थी।

इस बीच केरल के गृह मंत्री कोडियेरी बालाकृष्णन ने कोझीकोड में संवाददाताओं को बताया कि कर्नाटक के पुलिस प्रमुख ने केरल पुलिस प्रमुख को फोन पर धन्यवाद दिया है।

ज्ञात हो कि बेंगलुरू की एक अदालत ने 15 जून को मदनी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। इसके बाद चार बार वारंट की समयसीमा बढ़ाई गई थी। कर्नाटक पुलिस को मंगलवार तक मदनी को अदालत के सामने प्रस्तुत करना था।

मदनी बेंगलुरू विस्फोटों का 31वां आरोपी है। उसने अपने ऊपर लगे आरोपों से इंकार किया है। वर्ष 2008 में हुए विस्फोटों में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और 15 लोग घायल हो गए थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+