राज्य मानवाधिकार आयोगों को मजबूत करें : बालाकृष्णन
नई दिल्ली, 17 अगस्त (आईएएनएस)। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) के अध्यक्ष जस्टिस के.जी.बालाकृष्णन ने मंगलवार को कहा कि अच्छे प्रशासन के लिए राज्य सरकारों को अपने मानवाधिकार आयोगों को मजबूत करना चाहिए।
राज्य मानवाधिकार आयोगों की यहां आयोजित एक बैठक को संबोधित करते हुए बालाकृष्णन ने कहा कि वे प्रशासन तथा देश के लोगों की मदद के लिए हैं ताकि वे अपने सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक अधिकारों को हासिल कर सकें।
राज्यों में मानवाधिकार आयोगों की मजबूती की आवश्यकता पर जोर देते हुए बालाकृष्णन ने कहा, "केवल राज्य मानवाधिकार आयोग गठित कर देने से कोई मकसद हल नहीं होने वाला, यदि उन्हें अपनी प्रभावी कार्यप्रणाली के लिए पर्याप्त संख्या में जन शक्ति और अधोसंरचना नहीं मुहैया कराई जाती।"
बालाकृष्णन ने राज्य मानवाधिकार आयोगों से कहा कि उन्हें एनएचआरसी की मदद से अपनी शिकायत प्रबंधन प्रणाली को सुधारना चाहिए।
देश में राज्य स्तर के 18 मानवाधिकार आयोग हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications