उड़ीसा में 2 नक्सली गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक ए.के.सिंह ने आईएएनएस को बताया, "राजधानी भुवनेश्वर से 300 किलोमीटर दूर कालियाहता गांव के नजदीक स्थित जंगल में सुरक्षा बलों की तलाशी अभियान के दौरान दो नक्सली बुधुरम सिंकू(38) और अनंता तूडू (32)को गिरफ्तार किया गया है।"
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार दोनों लोगों प्रतिबंधित संगठन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी)के कार्यकर्ता है। दोनों पिछले दो साल से इस पार्टी से जुड़े हुए थे और कई अपराधों में शामिल थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications