मामूली गिरावट के साथ बंद हुए शेयर बाजार (राउंडअप)
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' 1.93 अंक (0.01 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 18,048.85 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 18,140.15 के ऊपरी और 18,026.00 के निचले स्तर पर पहुंचा।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' 4.15 अंकों (0.08 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 5,414.15 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 5,443.55 के ऊपरी और 5,408.80 के निचले स्तर पर पहुंचा।
बीएसई का मिडकैप सूचकांक 46.24 अंकों (0.60 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 7,694.39 पर बंद हुआ। स्मॉलकैप सूचकांक 32.78 अंकों (0.34 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 9,718.50 पर बंद हुआ।
बीएसई में कारोबार के दौरान बैंकिंग, रियल्टी और सार्वजनिक उपक्रमों (पीएसयू) के शेयर मूल्य में सर्वाधिक वृद्धि दर्ज की गई। बैंकिंग क्षेत्र के शेयर मूल्य में 0.95 प्रतिशत, रियल्टी के शेयर मूल्य में 0.23 प्रतिशत और पीएसयू के शेयर मूल्य में 0.22 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।
बीएसई में कारोबार के दौरान आईटी, पूंजीगत वस्तुओं (सीजी) और ऊर्जा क्षेत्र के शेयर मूल्य में सर्वाधिक गिरावट दर्ज की गई। आईटी के शेयर मूल्य में 0.33 प्रतिशत, सीजी के शेयर मूल्य में 0.29 प्रतिशत और ऊर्जा क्षेत्र के शेयर मूल्य में 0.26 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
कारोबार के दौरान सेंसेक्स में जिन कंपनियों के शेयर मूल्य में सर्वाधिक वृद्धि दर्ज की गई उनमें हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (2.34 प्रतिशत), एचडीएफसी बैंक (1.86 प्रतिशत), रिलायंस कम्युनिकेशंस (1.50 प्रतिशत), एचडीएफसी (1.26 प्रतिशत) और आईटीसी (0.85 प्रतिशत) शामिल हैं।
कारोबार के दौरान सेंसेक्स में जिन कंपनियों के शेयर मूल्य में सर्वाधिक गिरावट दर्ज की गई उनमें हिंदुस्तान यूनिलीवर (-1.59 प्रतिशत), रिलायंस इंफ्रा (-1.12 प्रतिशत), स्टरलाइट इंड्स (-0.97 प्रतिशत), ओएनजीसी (-0.87 प्रतिशत) और टाटा स्टील (-0.74 प्रतिशत) शामिल हैं।
बीएसई में कारोबार का रुख नकारात्मक रहा और 1513 कंपनियों के शेयर मूल्य में गिरावट हुई, 1449 कंपनियों के शेयर मूल्य में वृद्धि हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications