जुलाई में व्यापार घाटा बढ़कर 13 अरब डॉलर हुआ
जुलाई महीने में देश के निर्यात में पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले 13.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई है पिछले साल यह वृद्धि 30.4 प्रतिशत दर्ज की गई थी।
जुलाई में देश से कुल 16.24 अरब डॉलर का निर्यात हुआ जबकि आयात 29.17 अरब डॉलर का रहा। इसके चलते जुलाई में देश का व्यापार घाटा 12.93 अरब डॉलर दर्ज किया गया।
वाणिज्य सचिव राहुल खुल्लर ने मंगलवार को कहा, "व्यापार घाटा पहले की तुलना में कहीं ज्यादा हो गया है। निर्यात में केवल 13.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई है यह अच्छे आंकड़े नहीं हैं।"
चमड़ा, हस्तशिल्प, गारमेंट्स, तंबाकू और चावल की मांग में कमी के चलते निर्यात में यह कमी आई है।
कच्चे तेल के आयात में अप्रैल से जुलाई महीने के दौरान केवल चार प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
मौजूदा वित्त वर्ष के पहले चार महीनों में देश का निर्यात 30.1 प्रतिशत बढ़कर 68.6 अरब डॉलर और आयात 33.3 प्रतिशत बढ़कर 112.2 अरब डॉलर हो गया। इस दौरान देश का कुल व्यापार घाटा 43.6 अरब डॉलर रहा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications