तमिलों को कनाडा ले गए जहाज पर 2 करोड़ डॉलर का जुर्माना
इस जहाज पर कुल दो करोड़ डॉलर का जुर्माना लगाया गया है।
सोमवार को खुलासा हुआ कि यात्रा के दौरान इस जहाज पर मौजूद एक 37 वर्षीय यात्री की बीमारी के चलते मौत हो गई थी।
मंत्री ने कहा कि "लोगों को यहां लाना काफी मुनाफेदार काम बन गया है। नाव के जब्त होने पर भी उन्हें मुनाफा होता है। इस काम में लगे दूसरे नाव इस मामले पर सरकार के रुख का इंतजार कर रहे हैं।"
'एमवी सन सी' नाम के इस जहाज को कनाडाई नौसेना ने शुक्रवार को वैंकूवर आइसलैंड के करीब पकड़ा था। इससे पहले ओसियन लेडी नाम के जहाज को भी अक्टूबर में इसी तरह तमिल शरणार्थियों को ले जाने के दौरान पकड़ा गया था।
मंत्री ने कहा कि इस जहाज पर लिट्टे से जुड़े लोग हो सकते हैं। कनाडा में वर्ष 2006 से लिट्टे पर प्रतिबंध लगा है।
मंत्री ने कहा कि इस तरह मानव तस्करी के जरिए आपराधिक संगठनों द्वारा काफी धन कमाया जा रहा है जो आपराधिक गतिविधियों में लग सकता है। उन्होंने कहा कि जहाज पर मौजूद लोगों में से चालकों की पहचान कर पाना भी मुश्किल होता है।
तमिल लोग यहां शरणार्थी बन कर आए हैं। सरकार ने उनके शरणार्थी होने के दावे की पहचान का काम सोमवार से शुरू कर दिया है। माना जा रहा है कि इनमें से ज्यादातर लोग यहां से छूटने के बाद टोरंटो जा सकते हैं। टोरंटो में करीब तीन लाख श्रीलंकाई तमिल रहते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications