ऑनलाइन रहने वालों के 'रिश्तों' में उलझने के आसार
इसका कारण यह है कि इंटरनेट डेटिंग के माध्यम से इन दिनों बड़ी संख्या में लोग अपना जीवनसाथी तलाश रहे हैं। एक नए शोध से पता चला है कि इंटरनेट से दूर रहने वाले लोगों को प्यार की तलाश के लिए अधिक माथापच्ची करनी पड़ सकती है।
शोध में पाया गया है कि घर पर इंटरनेट का उपयोग करने वाले 82.2 फीसदी लोग पहले से शादीशुदा या संबंध में होते हैं। दूसरी ओर, 62.2 फीसदी लोग ऐसे हैं, जो इंटरनेट का उपयोग नहीं करने के बावजूद नए साथी की तलाश में सफल होते हैं।
स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग के प्रोफेसर माइकल जे. रोसेनफील्ड का मानना है कि सर्वेक्षण के नतीजे बताते हैं कि इंटरनेट लोगों के असल जीवन के रिश्तों पर विपरीत असर डालता है।
रोजेनफील्ड के मुताबिक इंटरनेट पर डेटिंग करने वाले अधिकांश लोग तलाकशुदा होते हैं, जिन्हें आमतौर पर साथी तलाशने में दिक्कत आती है। इस शोध का नतीजा ऐसे 4002 लोगों पर आधारित है, जिनमें से 3009 डेटिंग कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications