सड़क हादसे में 5 मरे, 3 की हालत नाजुक (लीड-1)
घटना जिले के खतौली थाना क्षेत्र के भैंसी गांव की है, जहां राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार तड़के श्रमिकों से भरे टैंपो को मेरठ डिपो की एक रोडवेज बस ने पीछे से टक्कर मार दी। टैंपो में सवार परवेज (25), पप्पू (20), आबिद (30), फारुख (30) और ईश (30) की मौके पर ही मौत हो गई।
खतौली थाना प्रभारी सतपाल सिंह ने मंगलवार को आईएएनएस को बताया कि घायलों का मेरठ अस्पताल में उपचार चल रहा है, जहां तीन की हालत नाजुक बनी हुई है।
सिंह ने कहा कि मारे गए सभी लोग मंसूरपुर चीनी मिल के श्रमिक थे। वे मजदूरी करके अपने गांव रतनपुर वापस जा रहे थे।
उन्होंने कहा कि रोडवेज बस के चालक नीरज शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
जिला अधिकारी संतोष यादव ने बताया कि मृतकों के परिजनों को मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications