निर्वस्त्र वीडियो शूट करने पर बाडू को सजा
'फॉक्स न्यूज' की रिपोर्ट में बताया गया है कि डलास शहर के डेआले प्लाजा में 13 मार्च को बाडू अपने गीत 'विंडो सीट' की शूटिंग के दौरान एक-एक कर कपड़े उतारते हुए निर्वस्त्र हो गई थीं।
रिपोर्ट में बताया गया है कि यह वीडियो उसी जगह फिल्माया गया था जिस जगह पर कैनेडी को गोली मारी गई थी।
पुलिस ने बताया कि बाडू के नग्न अवस्था में होने के बारे में कई लोगों ने शिकायत की थी। बाडू के इस हरकत को कई बच्चों ने भी देख लिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications