लेह के लिए 125 करोड़ रुपये की सहायता की घोषणा (लीड-1)
मंगलवार सुबह एक दिवसीय दौरे पर लेह पहुंचे प्रधानमंत्री ने कहा कि यह राशि प्रधानमंत्री राहत कोष से दी जाएगी। उन्होंने कहा कि लद्याख इलाके में सर्दी शुरू से पहले सभी कार्य पूरे कर लिए जाएंगे। प्रधानमंत्री ने बाढ़ पीड़ितों के लिए निर्मित एक राहत शिविर का भी दौरा किया।
प्रधानमंत्री के साथ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री गुलाम नबी आजाद, केंद्रीय नवीन और अक्षय ऊर्जा मंत्री फारूक अब्दुल्ला और राज्य कांग्रेस अध्यक्ष सैफुद्दीन सोज भी हैं।कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी और रक्षा राज्य मंत्री एम.एम.पल्लम राजू ने सोमवार को इलाके का दौरा किया था।
स्वतंत्रता दिवस पर अपने भाषण में प्रधानमंत्री ने कहा था कि लेह के बाढ़ पीड़ितों को राहत देने और उनके पुनर्वास के सभी प्रयास किए जाएंगे।
लोकसभा में सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री पी.चिदंबरम ने एक बयान में कहा कि थल सेना, वायु सेना, सीमा सड़क संगठन, राष्ट्रीय आपदा राहत बल और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के करीब 6,000 जवान राहत कार्यो में नागरिक प्रशासन की मदद कर रहे हैं।
लेह कस्बे और आसपास के इलाकों में छह अगस्त की रात बादल फटने की घटना से भारी तबाही हुई। इसमें 183 लोगों की मौत हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications