कश्मीरी युवाओं से भाजपा की वार्ता
भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी शोध फाउंडेशन (एसपीएमआरएफ) द्वारा आयोजित संवाद का उद्घाटन किया।
एसपीएमआरएफ के एक प्रवक्ता ने आईएएनएस को बताया कि कश्मीर विश्वविद्यालय, इस्लामिक यूनिवर्सिटी फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी और महाविद्यालयों के 56 छात्र संवाद में हिस्सा ले रहे हैं।
उद्घाटन संबोधन में गडकरी ने कहा कि जम्मू एवं कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है। " इस मुद्दे पर कोई सौदेबाजी नहीं हो सकती। कश्मीर की स्थिति से जुड़े अन्य किसी भी मुद्दे पर हम बात करने के लिए तैयार हैं।"
छात्रों के प्रतिनिधियों का केंद्रीय गृह मंत्री पी.चिदंबरम से मुलाकात करने और भाजपा नेता सुषमा स्वराज, इस्लामी विद्वान मौलाना वहीदुद्दीन खान और मुख्य निर्वाचन आयुक्त एस.वाई.कुरैशी से बातचीत का कार्यक्रम है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications