इराक में आत्मघाती हमले में 56 मरे (लीड-1)
समाचार एजेंसी डीपीए ने स्थानीय मीडिया के हवाले से खबर दी है कि इस विस्फोट में कम से कम 100 लोग घायल हो गए। विस्फोट की चपेट में आए ज्यादातर लोग सैनिक थे।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यह भर्ती केंद्र मंगलवार से शुरू हुआ था और यहां बुधवार तक भर्तियां की जानी थीं। ऐसे में मंगलवार को बड़ी संख्या में युवक एकत्र हुए थे।
इराक में हाल के महीनों में सुरक्षाबलों पर हमलों में काफी तेजी आई है। दूसरी ओर से अमेरिकी सेना इराक में अपनी मौजदूगी सीमित करती जा रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की योजना के मुताबिक इस महीने के आखिर तक इराक में 50,000 अमेरिकी सैनिक रह जाएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications