आगरा में ग्रामीणों का पुलिस पर हमला
उग्र भीड़ को तितर बितर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज करने के साथ ही रबर की गोलियां चलाईं। कई ग्रामीण घायल हुए हैं।
पुलिस क्षेत्राधिकारी महेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हुए हैं जबकि तहसीलदार प्रदीप सिंह के सिर में चोट लगी है। उनको बाद में एक समीप के अस्पताल में भर्ती कराया गया।
भीड़ के हटने से इंकार करने के बाद पुलिस ने भी पत्थर फेंके। जिले के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।
गेट्रर नोएडा और आगरा के बीच बन रहा नया एक्सप्रेस वे 156 किलोमीटर लंबा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications