उत्तराखण्ड में तेज बारिश, मकान ढहने से बच्चे की मौत
राज्य के आपदा नियंत्रण एवं प्रबंधन केंद्र के मुताबिकपौड़ी-गढ़वाल क्षेत्र के पौड़ी तहसील में एक मकान ढहने से बच्चे की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक आनंद कुमार शर्मा ने बताया, "चमोली और उत्तरकाशी क्षेत्र में और तेज बारिश की संभावना है। आने वाले 24 घंटों में बारिश का दौर जारी रहेगा।"
मूसलाधार बारिश के कारण बद्रीनाथ मार्ग पर हुए भूस्खलन और सड़क धंसने से यातायात बाधित हो गया है। मार्ग को वाहनों की आवाजाही लायक बनाने के लिए प्रशासन जुटा हुआ है।
चमोली के जिलाधिकरी नीरज सेमवाल ने बताया, "लालबग्गड़ में सड़क ठीक कर ली गई है और मारवाड़ी में भी पत्थर काटकर सड़क को सही करने की कोशिश की जा रही है।"
उन्होंने उम्मीद जताई है कि यदि मौसम सही रहा तो बद्रीनाथ मार्ग को बुधवार को खोल दिया जाएगा।
प्रशासन ने यमुनोत्री मार्ग के बंद होने की पुष्टि की है। हनुमान चट्टी से चार किलोमीटर दूर भूस्खलन के कारण मार्ग बंद हो गया है जबकि मारवाड़ी में भूस्खलन के कारण गंगोत्री मार्ग पहले से ही बंद है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications